फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Joint education director saw the reality of the exam at the examination centers

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने परीक्षा केंद्रों पर देखी परीक्षा की हकीकत

Sat, 29 Feb 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Joint education director saw the reality of the exam at the examination centers
स्वराजवीर इंटर कालेज में परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्रों के लिफाफे की सील देखते संयुक्त शिक्षा न - फोटो : FARRUKHABAD
कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक के के गुप्ता ने शनिवार को इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान व गणित विषय के पेपर में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने करीब छह केंद्रों में नकल विहीन परीक्षा की हकीकत परखी। केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सील, प्रवेश पत्र व सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल का विज्ञान विषय के प्रश्ननपत्र की परीक्षा थी। इसमें 14468 बालक, 10448 बालिकाएं पंजीकृत थीं। इसमें से 13041 बालक, 9797 बालिकाओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

1427 बालक और 651 बालिकाओं ने परीक्षा छोड़ दी। शाम की पाली में इंटरमीडिएट का जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में 8752 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 700 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। गणित विषय की परीक्षा में पंजीकृत 3514 परीक्षार्थियों में से 171 परीक्षा देने केंद्र पर नहीं गए। कृषि संबंधी प्रश्नपत्र की परीक्षा में 437 पंजीकृत थे। इसमें से 15 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम की पाली में कानपुर मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक केके गुप्ता ने चौधरी गजराज सिंह इंटर कालेज टिलिया, मैकूलाल इंटर कालेज सिरौंज, स्वराजवीर इंटर कालेज, फिरोजगांधी इंटर कालेज, आरपी इंटर कालेज और एसडी इंटर कालेज पहला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रश्नपत्रों की सील को चेक किया।

कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम में जाकर चेक किया। उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी, शिक्षक आदेश गंगवार, हर्ष कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। सुबह की पाली में जिला विद्यालय निरीक्षक ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed