फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   jila jail

ड्रोन उड़ाकर जेल की भौगोलिक स्थिति देखी

Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
jila jail
जिला जेल में बंद अपनों से मिलने आए लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। जेल में हुए उपद्रव की जांच के लिए फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे सीओ कायमगंज ने ड्रोन कैमरा उड़वाकर जेल की भौगोलिक स्थिति का आंकलन किया। इससे यह पता चलेगा कि उपद्रव के दौरान बंदी और पुलिस अधिकारी कहां से मोर्चा संभाले थे। इसके साथ ही सीओ ने जेलर के बयान दर्ज किए। जांच में सीओ के सहयोग के लिए एक इंस्पेक्टर व दो दरोगा को लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला जेल में रविवार को आगजनी, पथराव, फायरिंग व बंदी शिवम की मौते होन के बाद जेलर अखिलेश कुमार ने 27 नामजद व अज्ञात बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने उपद्रव के नियंत्रण के दौरान छीनाझपटी में स्वचलित असलहा चलने का उल्लेख करते हुए सैकड़ों अज्ञात बंदियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित 16 धाराओं में मुकदमा लिखाया था। इसी दिन फतेहगढ़ कोतवाल जयप्रकाश पाल ने जेल में तलाशी के दौरान तमंचा व कारतूस मिलने के आरोप में रिपोर्ट लिखाई थी। इन तीनों मुकदमों की जांच एसपी ने सीओ कायमगंज को गुरुवार को सौंप दी थी। शुक्रवार को सीओ कायमगंज सोहराब आलम एसपी अशोक कुमार मीणा व एएसपी अजय प्रताप से मिले।
विज्ञापन

मुकदमों में जांच के संबंध में अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए। एसपी ने जांच में सहयोग के लिए सीओ कायमगंज के साथ पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर अनिल कुुमार चौबे, दरोगा शादाब व बलराज भाटी को लगा दिया। इसके बाद सीओ अपने सहयोगियों के अलावा फोरेंसिक टीम के साथ जिला जेल पहुंचे। वहां उन्होंने जेल की भौगोलिक स्थिति समझने के लिए ड्रोन कैमरा उड़वाया। उससे वीडियो फुटेज के साथ फोटो भी लिए गए। इनके माध्यम से सीओ को यह समझाने में आसानी होगी कि उपद्रव के दौरान बंदी कहां से उपद्रव कर रहे होंगे और पुलिस ने किस स्थान से मोर्चा संभाल होगा। इसके बाद सीओ ने जेलर अखिलेश कुमार के बयान दर्ज किए। जिला जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी उन्होंने मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जेल में बवाल के छठवें दिन भी अपनों का हाल जानने के लिए जनपद में दूर दराज के इलाकों से लोग मुलाकात करने के लिए सुबह ही पहुंच गए। कोरोना की जांच रिपोर्ट व आधार कार्ड सहित फार्म भरने की औपचारिकता के बाद मुलाकात करने आए लोगों की लाइन लगवाई गई। सामान की सघन तलाशी लेने के बाद लोगों को मुलाकात के लिए जेल के अंदर प्रवेश दिया गया।

फतेहगढ़ स्थित जिला कारागार। संवाद

फतेहगढ़ स्थित जिला कारागार। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed