{"_id":"6596f81d83456bfe530f6bac","slug":"jharkhand-police-took-away-the-guard-of-state-bank-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-1752-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्टेट बैंक के गार्ड को ले गई झारखंड पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्टेट बैंक के गार्ड को ले गई झारखंड पुलिस
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। झारखंड नंबर की पुलिस लिखी गाड़ी से आए पुलिस कर्मी स्टेट बैंक लाइफ शाखा के गार्ड को उठाकर ले गए। वह कैनरा बैंक शाखा के पास दुकान पर चाय लेने आया था। बैंक प्रबंधक ने बताया कि चाय वाले ने पकड़कर ले जाने की सूचना दी। गार्ड का मोबाइल भी बंद है। वह स्थानीय थाना पुलिस को तहरीर देंगे।
गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे झारखंड नंबर की एक पुलिस लिखी कार आवास विकास तिराहे पर पहुंची। उसमें से उतरे कई पुलिस कर्मियों ने कैनरा बैंक शाखा के पास एक दुकान पर चाय लेने के लिए खड़े स्टेट बैंक लाइफ शाखा के गार्ड से उसका नाम पूछा। जैसे ही गार्ड ने अपना नाम विनय बताया, वैसे ही उसे पकड़ लिया और कार में डाल लिया। कुछ ही देर में कार वहां से चली गई।
चाय के दुकान मालिक ने भागकर स्टेट बैंक शाखा में गया। उसने बताया कि कार सवार पुलिस गार्ड को उठाकर ले गई। बैंक प्रबंधक मोहम्मद सादिक नियाजी ने बताया कि कार का कुछ लोगों ने फोटो भी खींच लिया है। उसका फोन मिलाया, तो कुछ देर घंटी जाने के बाद ऑफ हो गया है। वह इस मामले की स्थानीय पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन
बैंक प्रबंधक ने बताया कि गार्ड के चचेरे भाइयों पर आगरा में कोई मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है। मगर झारखंड की पुलिस का ले जाना संदेहजनक है। कादरीगेट थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि थाने में किसी भी बाहरी पुलिस ने आमद नहीं कराई। बाहरी पुलिस किसी को ले गई, इसकी भी उनके पास कोई जानकारी नहीं है।