{"_id":"5b770c4a42c792463307676b","slug":"jewelry-cash-of-three-lakh-rupees-in-five-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घरों में सेंधमारी कर उड़ाए तीन लाख के जेवर नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घरों में सेंधमारी कर उड़ाए तीन लाख के जेवर नगदी
चित्रकूट
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रात में चोरों ने गांव के पांच घरों में सेंध लगाकर लगभग तीन लाख का माल पार कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होते ही इन घरों में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने की बात कही है।
रैपुरा थानाक्षेत्र के देउंधा ग्रामवासी श्रीकांत पुत्र रामसमुझ ने बताया कि अज्ञात चोर उनके घर के पिछवाड़े से कच्ची दीवार में सेंध लगाकर घुसे। उस समय सभी परिजन सो रहे थे। चोर सोने चांदी के जेवर व नगदी कुल लगभग डेढ़ लाख का माल पार कर ले गए।
इसके बाद चोरों ने पड़ोस के रामकुमार पुत्र अवध, शिवमूरत पुत्र रामप्रसाद, जयराम पुत्र रामआसरे और सुनील पुत्र संगमलाल के घर में भी चोरों ने सेंध लगाकर चोरी की। शुक्रवार की सुबह जागे परिजनों ने कमरे के ताले टूटे और दीवार में सेंध देखी तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
इसके बाद कुछ दूर एक खेत पर खाली बाक्स व कपड़े बरामद हुए। कुल मिलाकर लगभग तीन लाख का माल चोर पार कर ले गए। सूचना पर थानाध्यक्ष सुभाष चौरसिया मय फोर्स गांव पहुंचे और निरीक्षण के बाद जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि दो घरों में महज सेंधमारी हुई है चोरी का प्रयास सफल नहीं हुआ है।