फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewellery and cash stolen by breaking the locks of the house

Farrukhabad News: घर के ताले तोड़कर जेवर-नकदी की पार

Fri, 05 Jun 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen by breaking the locks of the house
मोहम्मदाबाद। हरिद्वार से दर्शन कर लौटे परिवार के लोगों को घर के ताले टूटे मिले। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी-बक्सों में रखे लाखों रुपये के जेवरात तथा नकदी गायब थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पिपरगांव निवासी सुनील कुमार जाटव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 7 मई को अपने बच्चों के साथ हरिद्वार दर्शन के लिए गए थे। वहां अपने साले मनोज के घर ठहरने के कारण परिवार करीब एक माह तक बाहर रहा। बृहस्पतिवार को जब वह वापस घर पहुंचे और मुख्य दरवाजे का ताला खोलकर अंदर दाखिल हुए तो कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर दंग रह गए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चोर घर में रखे पीतल के बर्तन, एक सोने का हार, चार सोने की अंगूठियां, एक सोने का टीका, चार सोने की चूड़ियां, एक जोड़ी सोने के झाले, एक चांदी की करधनी, दो जोड़ी चांदी की पायल तथा करीब 50 हजार रुपये नकद समेट ले गए। प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed