{"_id":"642f150c3b64b2e65f0a26a4","slug":"jewelery-worth-650-lakhs-cash-stolen-from-two-houses-farrukhabad-news-c-12-1-166179-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो घरों से 6.50 लाख के जेवर, नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो घरों से 6.50 लाख के जेवर, नकदी चोरी
Fri, 07 Apr 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। चोरों ने दो घरों से 6.50 लाख के जेवर, नकदी पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद मामले के खुलासे की बात कही है।
थाना क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी शीला देवी के पति की मौत हो चुकी है। करीब 20 वर्ष पहले एकलौते पुत्र कश्मीर का भी देहांत हो गया था। नाती आकाश व मोहित दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। नातिन नेहा भाइयों के साथ रहती है।
शीला बुधवार की रात नीचे के कमरे में ताला डालकर छत पर सोने चली गई। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर 1.80 लाख रुपये नकद, चार सोने की जंजीर, दो सोने का हार, चार जोड़ी सोने की झुमकी, तीन जोड़ी पायलें चोरी कर ले गए।
गुरुवार की सुबह शीला ऊपर से नीचे आई तो कमरे का ताला टूटा व सामान बिखरा देखकर दंग रह गई। चोरों ने रात में गांव के नरवीर के बंद मकान के ताले तोड़ दिए। चोर मकान के अंदर कमरे व बक्से का ताला तोड़कर दो हजार की नकदी व कपड़े चोरी कर ले गए। सुबह गांव के लोगों ने नरवीर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नरवीर व शीला ने पुलिस को चोरी की घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
छानबीन करने पहुंची पुलिस को शीला के घर से चोरी हुआ बक्सा खाली पड़ा मिला। शीला व नरवीर ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया।