फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jewelery and cash worth lakhs stolen by wearing mask

नकब लगाकर लाखों के जेवर व नकदी चोरी

Tue, 26 Jul 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash worth lakhs stolen by wearing mask
कायमगंज। चोरों ने दीवार में नकब लगाकर किसान के घर से लाखों के जेवर व नकदी पार कर दी। खाली बक्से खेत में फेंक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

गांव नगला पति निवासी राकेश सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात पत्नी व बच्चों के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में मकान की पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर कमरे में घुस आए। कमरे में रखे तीन बक्से उठा ले गए। गांव के अतर सिंह के खेत में बैठकर बक्सों के ताले तोड़ डाले। इसके बाद उसमें रखे 20 हजार रुपये, सोने की दो चेन, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी, एक पेंडल, दो जोड़ी चांदी की पायलें, एक चांदी की करधनी, चांदी के खड़ुआ आदि सामान चोरी कर ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई। सुबह अतर सिंह के खेत में बक्से व पुराने कपड़े पड़े दिखाई दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed