{"_id":"66c26e5ead2b7b68c2094ae4","slug":"je-was-abused-and-threatened-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-114600-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेई से गाली-गलौज कर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेई से गाली-गलौज कर दी धमकी
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। शटडाउन नहीं देने पर मोबाइल पर किसी व्यक्ति ने बिजली विभाग के जेई को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जेई ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ तहरीर दी।
बिजली उपकेंद्र भूड़नगरिया में तैनात जेई संदीप कुमार के मोबाइल पर 16 अगस्त को लगभग 12 बजे एक नंबर से मोबाइल पर फोन आया। उधर से बोल रहे व्यक्ति ने शटडाउन मांग। जेई ने बिजली दुर्घटना का हवाला देकर आम आदमी के कहने पर शटडाउन देने से इन्कार कर दिया।
जेई ने कहा कि कुछ देर में लाइनमैन मौके पर भेज रहा हूं। इसके बाद शटडाउन दे दिया जाएगा। इस पर मोबाइल पर बात कर रहे व्यक्ति ने जातिसूचक गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर बिजली घर आकर मारपीट करने की बात कही। जेई ने इस मामले में यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। जेई ने आडियो रिकार्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध करा दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मनोज कुमार भाटी ने बताया कि मोबाइल नंबर धारक का पता लगाकर पूरे मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।