{"_id":"660da233bcbfd1046a04ec64","slug":"je-deposited-harduas-transformer-in-the-store-room-in-writing-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-109992-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेई ने स्टोर रूम में लिखा-पढ़ी में जमा कराया हरदुआ का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेई ने स्टोर रूम में लिखा-पढ़ी में जमा कराया हरदुआ का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फर्जी तरीके से दिए गए निजी नलकूप कनेक्शन के मामले में अभी तक ट्रांसफार्मर ले जाए जाने की बात से इन्कार करने वाले अवर अभियंता (जेई) ने मंगलवार को लिखा-पढ़ी में ट्रांसफार्मर बिजली विभाग के स्टोर रूम में जमा कराया। स्टोर रूम से जेई को रिसीविंग भी दी गई।
बवना फीडर से जुड़े नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव हरदुआ निवासी निर्मला देवी के खिलाफ फर्जी तरीके से निजी नलकूप चलाए जाने की शिकायत आईजीआरएस के माध्यम से उच्चाधिकारियों से की गई थी। शिकायत होते ही विभागीय अधिकारी प्रकरण को दबाने में लग गए।
बवना फीडर के अवर अभियंता हर्ष कुमार रविवार को हरदुआ से ट्रांसफार्मर उतारकर बिना लिखा-पढ़ी के स्टोर रूम रख गए थे। हालांकि जेई हर्ष कुमार यही कहते रहे कि वह हरदुआ से कोई ट्रांसफार्मर स्टोर रूम लेकर नहीं आए हैं। ‘अमर उजाला’ ने इस खबर प्रकाशित की थी। स्टोर रूम के बाबू विमल सागर ने बताया कि जेई हर्ष कुमार मंगलवार को आए थे। ट्रांसफार्मर जमा संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनके द्वारा लाए गए ट्रांसफार्मर को स्टोर रूम जमा कर लिया गया। रिसीविंग भी उन्हें दे दी गई। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।