फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   JD observed health services in CHC Nawabganj

Farrukhabad News: सीएचसी नवाबगंज में जेडी ने देखी स्वास्थ्य सेवाएं

Sun, 18 Aug 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
JD observed health services in CHC Nawabganj
फर्रुखाबाद। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने शनिवार को सीएचसी नवाबगंज का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक न मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। ओपीडी में मरीजों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

आकांक्षात्मक ब्लॉकों को सभी सरकारी योजनाओं से संतृप्त करने पर सरकार विशेष जोर दे रही है। इसी के चलते संयुक्त निदेशक कानपुर मंडल डॉ.जीके मिश्र सीएचसी नवाबगंज पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन सेवाएं, अभिलेखों का रखरखाव, वार्डों की व्यवस्था, दवा भंडार कक्ष आदि का गहनता से निरीक्षण किया। जेडी ने अस्पताल में स्टाफ की उपलब्धता, उपस्थिति व आरबीएसके टीम के कार्यों की भी समीक्षा की। निरीक्षण के बाद जेडी ने कहा कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। प्रसव, टीकाकरण, आभा आईडी आदि इंडीकेटरों की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी डॉ.लोकेश शर्मा ने बताया कि जेडी ने अस्पताल को और बेहतर बनाने के लिए ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ाने, बेहतर सफाई व अन्य सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed