{"_id":"61d4945963b98169d13c2196","slug":"janch-farrukhabad-news-knp6735566194","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिवों के जवाब के बाद अब फिर जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिवों के जवाब के बाद अब फिर जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रिकवरी के आदेश होने के बाद फिर से ग्राम पंचायत बिल्सड़ी में विकास कार्यों में हुए घपले की जांच के आदेश दिए गए हैं। यह फैसला जांच में फंसे सचिवों के जवाब देने के बाद लिया गया है।
ग्राम पंचायत बिल्सड़ी में विकास कार्यों में धांधली की शिकायत पर हुई जांच में 9 लाख 59 हजार 680 रुपये की रिकवरी के आदेश दिए गए। यह जांच साल 2017-18, 2018-19 व 2019-20 में कार्यों की हुई थी। सूत्रों के अनुसार 64 लाख रुपये से हुए निर्माण कार्यों को जांच में शामिल नहीं किया गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बीडीओ द्वारा अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने से विस्तृत जांच नहीं हो सकी।
सिर्फ मौके पर हुए कार्यों की ही जांच हो सकी है। जांच अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए राजमणि वर्मा का कहना है कि शिकायत में जिन वर्षों का उल्लेख है, उतनी ही जांच की गई है। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मोली ने बताया कि ग्राम पंचायत बिल्सड़ी के विकास कार्यों की दोबारा जांच कराने के लिए उन्होंने फाइल डीपीआरओ को भेज दी है।