फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   janch,farrukhabad news

भवन गिराने, मलबा गायब करने की जांच नहीं

Sun, 12 Jun 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
janch,farrukhabad news
अमृतपुर। विद्यालय भवन को बिना किसी आदेश के गिराने और उसका मलबा गायब करने की जांच दो साल में शुरू नहीं हो सकी है। जांच कमेटी के एक अधिकारी का तबादला तक हो गया है। अफसरों ने प्रधान को बचाने के लिए जांच ही नहीं की।
विज्ञापन

विकास खंड राजेपुर के गांव गांधी के प्राथमिक विद्यालय प्रथम के पुराने भवन को न तो कंडम घोषित किया गया था और न नीलामी कराई गई थी। बिना किसी अधिकारी के आदेश से विद्यालय भवन को कायाकल्प के नाम पर वर्ष 2020 में गिरवा दिया गया था। मलबा को पूर्व प्रधान रीना गिहार उठवा लिया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की। डीएम ने पीडी मनरेगा व बीएसए को संयुक्त जांच करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

करीब दो साल गुजर गए, अभी तक जांच शुरू तक नहीं हुई। जांच कमेटी के एक अधिकारी पीडी मनरेगा राजमणि वर्मा का जिले से तबादला हो चुका है, बीएसए ने अपने विभाग का मामला होने के बावजूद खुद जांच करने नहीं गए। इस मामले को रफादफा करने में अधिकारी लगे हुए हैं। इससे मलबा की नीलामी से मिलने वाला राजस्व का नुकसान भी विभाग को हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रीना गिहार ने बताया कि जो मलबा उठाया था, वह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगवा दिया था। तत्कालीन सीडीओ के मौखिक निर्देश पर विद्यालय भवन गिरवाया था। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि वह अभी बाहर हैं, लौटने के बाद जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed