{"_id":"624ddcfce961c847337a81eb","slug":"janch-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp689736210","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति पर कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति पर कार्रवाई को लेकर पुलिस-प्रशासन सक्रिय
विज्ञापन
डॉ. अनुपम दुबे। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे और उनके भाइयों की संपत्ति पर कार्रवाई को लेकर पुलिस प्रशासन खासा सक्रिय है। अफसरों में गोपनीय बैठकें शुरू गई हैं। कभी भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है। ठंडी सड़क स्थित होटल का कुछ सामान भी शिफ्ट होने की चर्चाएं रहीं। पूरे मामले की जांच मऊदरवाजा इंस्पेक्टर कर रहे हैं।
इंस्पेक्टर रामनिवास यादव हत्याकांड में बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे मैनपुरी की जेल में बंद हैं। उन पर रासुका की कार्रवाई भी हो चुकी है। तीन दिन से अचानक प्रशासन और पुलिस ने उनकी संपत्तियों पर कार्रवाई को लेकर कवायद तेज कर दी है। डीएम के आदेश पर मऊदरवाजा पुलिस के दरोगा इंद्रजीत सरोज ने मंगलवार को मैनपुरी जेल में उन्हें नोटिस भी रिसीव करवा दिया।
उसमें अनुपम दुबे, भाई अनुराग दुबे और सहयोगी अभिषेक रस्तोगी की 19 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अर्जित करने का स्रोत मांगा गया है। नोटिस में 11 अप्रैल तक जवाब देने का समय दिया गया है।
विज्ञापन
इससे साफ है कि तय तिथि तक यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी। बुधवार को प्रशासन और पुलिस की सक्रियता अचानक बढ़ गई। रणनीति बनाने के लिए शाम को गोपनीय बैठक भी की गई। चूंकि सभी संपत्तियों पर एक साथ बड़ी कार्रवाई का अंदेशा जताया जा रहा है, सो रणनीति तैयार की गई।
इसको लेकर पुलिस महकमे में खासी हलचल रही। बसपा नेता के ठंडी सड़क स्थित होटल से बुधवार दोपहर में कुछ गाड़ियों से सामान निकलने की बात बताई जा रही है। हालांकि यह सामान किसका था इसकी कोई पुष्टि नहीं कर सका है। इस पूरे मामले में पुलिस कुछ भी बताने से कतरा रही है।