{"_id":"624ddc4077d4fd69cd40fba9","slug":"janch-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp6897357113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपिल चेयरमैन की करोड़ों की संपत्ति की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपिल चेयरमैन की करोड़ों की संपत्ति की होगी जांच
विज्ञापन
कंपिल नगर पंचायत अध्यक्ष उदयपाल सिंह। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कंपिल चेयरमैन व उनके भाई के खिलाफ पद का दुरुपयोग करते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित करनेे की शिकायत पुलिस उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन कार्यालय में की गई। पुलिस महानिदेशक के आदेश पर जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच शुरू करा दी है।
कंपिल क्षेत्र के कमलाईपुर निवासी मुकेश यादव ने कंपिल चेयरमैन उदय पाल सिंह की शिकायत की है। इसमें कहा है कि चेयरमैन व उनके भाई जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव ने जनपद के अलावा शाहजहांपुर में परिजनों के नाम करोड़ों रुपये की सैकड़ों बीघा भूमि व प्लाट आदि खरीदे हैं। कंपिल के सिवारा रोड पर चार एकड़ भूमि में स्कूल का निर्माण, गांव कमलाईपुर में एक करोड़ का आवास, नगर पंचायत कार्यालय के पास जिला पंचायत के बेड़ारास की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कर अवैध संपत्ति अर्जित कर ली है।
जबकि 10 वर्ष पूर्व उनके परिवार में मात्र 30 बीघा भूमि थी। शिकायत में कहा है कि चेयरमैन की मां कमलाईपुर निवासी राजवती के नाम शाहजहांपुर की तहसील जलालाबाद के गांव दारा नगर अर्थरी व कायमगंज के गांव मऊ राशीदावाद में तीन करोड़ 32 लाख से कृषि भूमि खरीदी गई।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य भाई नीलेश यादव के नाम पर दारा नगर में 70 लाख 35 हजार, गांव ग्रासपुर में 47 लाख, भाई रीतेश के नाम दारापुर में 26 लाख व ग्रासपुर में 22 लाख से कृषि भूमि खरीदी गई। नीलेश की पत्नी शालिनी व चेयरमैन की पत्नी गीता देवी के नाम दारापुर में 53 लाख की भूमि खरीदी गई। गांव गिर्द कायमगंज में 40 लाख का आवासीय प्लाट गीता देवी के नाम है। अचल संपत्ति में एक फार्च्यूनर कार, तीन स्कार्पियो, एक स्कूल बस, तीन अन्य कार, छह ट्रैक्टर, एक जेसीबी व एक रोड रोलर है।
इसके अलावा चेयरमैन पर गांव बिल्हा की चारागाह की 100 बीघे व नवीन परती की 50 बीघे भूमि पर कब्जा करने का आरोप है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच कराकर चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
इस मामले में जिलाधिकारी ने एडीएम की अध्यक्षता में सहायक आयुक्त स्टांप, एसडीएम कायमगंज व एआरटीओ की चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि जांच के लिए चेयरमैन उदयपाल से आय व संपत्ति की पत्रावली मांगी जाएगी। 15 दिन में जांच पूरी कर वह रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।