{"_id":"629ba9b5e2dc5c7c23143132","slug":"janch-farrukhabad-news-corona-farrukhabad-news-knp7006469108","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में विदेश से लौटने वालों की नहीं हो रही कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में विदेश से लौटने वालों की नहीं हो रही कोरोना जांच
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में पिछले माह से रैपिड रिस्पांस टीम काम नहीं कर रही है। दो माह से वाहन भी उपलब्ध नहीं है। विदेश से लौटने वाले लोगों की कोरोना जांच, ट्रेसिंग व सत्यापन का काम ठप है। इससे फिर संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ रहा है।
जनपद में एक भी संक्रमित न होने का भले ही स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है, लेकिन व्यवस्थाएं गड़बड़ाई चल रही हैं। दो माह पूर्व तक विदेश से लौटने वाले लोगों की जनपद में पहुंचने के बाद ट्रेसिंग कर उनकी कोरोना जांच की जा रही थी।
इनमें सर्वाधिक लोग शहर के ही निवासी होते हैं। अप्रैल में 92 व मई में 77 लोग विदेश से लौटे हैं। इनमें 60 से अधिक लोग शहर के निवासी हैं। पिछले दो माह से शहर में सैंपलिंग के लिए लगा वाहन रैपिड रिस्पांस टीम से वापस ले लिया गया। गत माह टीम को भी अपनी मूल तैनाती सीएचसी बरौन भेज दिया गया। इससे शहर में कोविड संबंधी कार्य ठप हो गया।
विज्ञापन
विदेश से लौटने वालों की न तो ट्रेसिंग व सत्यापन हो पा रहा है और न ही कोरोना जांच हो पा रही है। इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। नोडल अधिकारी डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि विदेश से लौटने वाले लोगों की फोन से ट्रेसिंग कराई जा रही है। रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा सत्यापन व कोरोना जांच न किए जाने के संबंध में वह जानकारी करेंगे। लक्षण वाले लोगों की जांच कराने के आदेश हैं।