{"_id":"65d261cfbed030feb70500f4","slug":"jam-as-soon-as-paper-is-released-scuffle-at-bus-stand-and-station-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-102139-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पेपर छूटते ही जाम, बस अड्डे व स्टेशन पर धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पेपर छूटते ही जाम, बस अड्डे व स्टेशन पर धक्का-मुक्की
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा की दो पालियों में पेपर छूटने के बाद पूरा शहर जाम हो गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस की मशक्कत के बाद घंटों रेंग-रेंग कर वाहन चलते रहे। बस अड्डा पर बसें कम पड़ने पर लोग धक्का-मुक्की करके चढ़ते दिखे। रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ रही। परीक्षार्थियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी।
शहर के नाला मछरट्टा एनएकेपी डिग्री काॅलेज, लोहाई रोड भारतीय पाठशाला, रेलवे रोड रस्तोगी इंटर कालेज, क्रिश्चियन, बद्रीविशाल डिग्री काॅलेज आदि स्कूलों में पुलिस की भर्ती परीक्षा दो पालियों में हुई। दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे जैसे ही पेपर छूटा कि जाम लग गया। बुरी तरह वाहनों के बीच फंसे महिला पुरुष परीक्षार्थियों को निकलने में परेशानी हुई। काफी दूर निकलने के बाद ही उन्हें रोडवेज बस अड्डा और रेलवे स्टेशन जाने के लिए वाहन मिल सके।
एक साथ छात्र जब रेलवे स्टेशन पहुंचे, तो बुकिंग खिड़की पर धक्का-मुक्की जैसे हालात हो गए। प्लेटफार्म पर भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। बस अड्डे पर हरदोई, शाहजहांपुर, कानपुर, इटावा आदि की ओर जाने वाली बसें कम पड़ गईं। जैसे ही बसें पहुंचीं, तो छात्र-छात्राएं धक्कामुक्की करके चढ़ते दिखे। बसों में भीड़ के चलते खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर हो गए।