फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   jalsa

जलसे में शायरों ने सुनाए कलाम

Fri, 13 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 13 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
jalsa

फर्रुखाबाद। अंजुमन गुलामाने ताजदारे करबला की ओर से दरगाह हुसैनिया मुजीबिया के मैदान में गुरुवार रात जलसे का आयोजन किया गया। जलसे की श्ुारुआत कारी हारून ने तिलावते कुरान से की। इस दौरान शायरों ने कलाम पेश किए।

विज्ञापन

हिलाल मुजीबी ने यह कलाम ‘रहबरे राहे इमामत का सफर सजदे में है, करबला वालों का प्यासा घर का घर सजदे में है,  सुनाकर वाहवाही लूटी।

इलाहाबाद से आए गुलाम नूरे मुजस्सम ने यह कलाम ‘आशिकों का नारा है शब्बीर हमारा है’ सुनाया। लतीफ कमालगंजवी ने यह कलाम ‘अजीब शान से काबे का कारवां निकला है, आफताब कादरी ने सब कुफ्रो जलालत की दीवार गिराने को, शब्बीर चले आए इस्लाम बचाने को’ सुनाया। काजी सैय्यद मुताहिर अली ने यह कलाम ‘हक-ओ बातिल का पता आपकी हस्ती से चला, आप के नाम हम लोग मुस्लमां हैं हुसैन, सुनाया।
विज्ञापन


कानपुर से आए मौलाना हाशिम अशरफी ने मदीने से करबला तक के सफर को बयां किया। मौलाना ने कहा कि ईमान वालों की अल्लाह हमेशा मदद करता है। उन्होंने कहा कि सब्र करने वालों के साथ अल्लाह है। मौलाना ने  कहा कि दुनिया का सबसे पहला आतंकी यजीद था। उन्होंने कहा कि यजीद इमाम हुसैन का हाथ काटकर ले जाना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना ने कहा कि इस्लाम की रक्षा करने वाले हुसैन का हाथ 22 हजार फौज रखने वाला यजीद नहीं ले जा सका।  जलसे में अख्तर अली, कारी तनवीर, सज्जादानशीन शाह फसीह मुजीबी, हाजी इस्लाम अवी, असलम नबाव, अरशद, हाजी भोले खां, असलम शेर खां, ताहिर खां, बंटू, गालिब, शारिक, अदनान, महजर, हसनान मुजीबी, सैफ अली आदि मौजूद रहे। जलसे की अध्यक्षता मौलाना गालिब मियां ने तथा संचालन हाफिज शाहिद रजा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed