फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jail for the accused in the murder of a sari shopkeeper

साड़ी दुकानदार की हत्या में आरोपी को भेजा जेल

Wed, 25 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jail for the accused in the murder of a sari shopkeeper
फर्रुखाबाद। साड़ी दुकानदार का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मुख्य आरोपी सराफा व्यापारी व उसके चालक को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मछलीटोला निवासी साड़ी दुकानदार सावेज तीन अप्रैल की रात से लापता था। पिता सलीम की तहरीर पर मोहल्ला बजाजा निवासी निशा वर्मा, जनपद मैनपुरी के करहल रोड निवासी उसके भाई दीपक वर्मा व एक अन्य के खिलाफ अपहरण कर हत्या की आशंका में मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। पांच अप्रैल को राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव तुषौर में खेत से सावेज का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम में गला घोटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। इसमें पुलिस ने सराफा व्यापारी दीपक वर्मा व कार चालक हाकिम को जेल भेज दिया था। घटना में जनपद मैनपुरी की शहर कोतवाली के गांव सिंहपुर कडेराहर निवासी रामविलास भी शामिल था। राम विलास दीपक की दुकान में काम करता था। उसने ही चालक हाकिम व दीपक के साथ मिलकर सावेज की हत्या की थी। पुलिस ने मंगलवार को फतेहगढ़ रोडवेज वर्कशॉप के पास से रामविलास को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने रामविलास को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed