फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jaihind and United teams won the matches in the tournament

Farrukhabad News: टूर्नामेंट में जयहिंद और यूनाइटेड टीमों ने जीते मैच

Sat, 29 Apr 2023 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 29 Apr 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jaihind and United teams won the matches in the tournament
फर्रूखाबाद। किजांस कप टी-20 टूर्नामेंट में यूनाइटेड क्लब और जयहिंद क्लब ने अपने-अपने मैच जीतकर दूसरे चरण में प्रवेश पाया। भानु मिश्रा और सलीम को बेहतरीन गेंदबाजी के चलते मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो मैच हुए। पहला मैच यूनाइटेड क्रिकेट क्लब बनाम रॉयल क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। यूनाइटेड क्लब की अीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करने का निर्णय लिया। यूूनाइटेड की पूरी टीम नौ विकेट खोकर 137 रन पर आउट हो गई। लक्ष्य पाने उतरी रॉयल की टीम 121 रनों पर ही ढेर हो गई। यूनाइटेड क्लब के भानु ने चार ओवरों में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी टीम के लिए 18 रनों का योगदान किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच फतेहगढ़ डोमिनेटर्स व जय हिंद क्लब के बीच खेला गया। जयहिंद की के कप्तान प्रबल पाठक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। कप्तान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 चौकों की सहायता से 48 गेंदों पर 54 रन बनाए। केके ने 28, सोनू ठाकुर ने 23 रनों का योगदान किया। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 151 रन बनाकर आउट हो गई। लक्ष्य पाने उतरी फतेहगढ़ डोमिनेटर्स के बल्लेबाज अभिषेक कुमार ने 62 रन ठोक डाले। जयहिंद के गेंदबाज सलीम की घातक गेंदबाजी की बदौलत डोमिनेटर्स की टीम 132 रनों पर आउट हो गई। सलीम ने 4 ओवरों में 36 रन देकर चार विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग रफीकुल अंसारी व अहमद ने की। वीरेंद्र सिंह, सौरभ आनंद, मुकुल कुमार, मनीष कुमार, राहुल सिंह, शेट्टी कुमार सिंह, संदीप कुमार, गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed