फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   jai Hind Club DAV Kanpur defeated by 78 runs

जय हिंद क्लब ने डीएवी कानुपर को 78 रनों से हराया

Sat, 12 Dec 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद। Updated Sat, 12 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
jai Hind Club DAV Kanpur defeated by 78 runs
फर्रुखाबाद कप क्रिकेट टूर्नामेंट के शुक्रवार को हुए मैच में जय हिंद क्लब फतेहगढ़ ने डीएवी क्लब कानपुर को 78 रनों से हराया। 10 रन देकर तीन विकेट लेने वाले जय हिंद के खिलाडी पंकज यादव को मैन आफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार को स्पोर्टस स्टेडियम में डीएवी कानपुर और जय हिंद क्लब फतेहगढ़ के बीच मैच खेला गया। कानपुर की टास जीतकर पहलेे जय हिंद क्लब को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
विज्ञापन



जय हिंद क्लब के कप्तान प्रबल पाठक के 27 और दानिश के 23 रनों की बदौलत पहले विकेट के लिए आठ ओवरों में 57 रन जोडे़। पहला विकेट गिरने के बाद मुरली शुक्ला 33, सोनू ठाकुर 38, प्रशांत तोमर 25, पंकज यादव के 16 रनों की निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
पहली पारी मे विकेट कीपिंग कर रहे खिलाड़ी के चेहरे पर आलोक की गेंद लग गई। इससे वह चोटिल होकर गिर गया। साथी खिलाड़ियों ने प्राथमिक उपचार कराया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 109 रन बनाकर आउट हो गई।



कानपुर की ओर से आलोक ने 23, नितिन ने 14, तनवीर ने 19, सौरभ ने आठ रन बनाए। जय हिंद क्लब की ओर से पंकज यादव ने चार ओवरों में 10 रन देकर तीन विकेट तथा टिेंका यादव ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट झटके। युसूफ अली सोंटी, रफीकुल अंसारी, आशीष परिहार व विक्रांत  द्विवेदी का आयोजन में सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed