{"_id":"57b7466a4f1c1b1f176ebe69","slug":"jaharveer-goga-ji-maharaj-raised-in-memory-of-the-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहरवीर गोगा जी महाराज की याद में उठाए गए निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहरवीर गोगा जी महाराज की याद में उठाए गए निशान
अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
छोटे निशान को ले जा रहे बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। जाहरवीर गोगा जी महाराज की याद में शुक्र वार को फतेहगढ़ नगर में धूमधाम से निशान उठाए गए। जिले के कई मोहल्लों और आसपास के जिलों से निशान आए। निशानों को उठाने के दौरान जयकारे लगाए गए। इस दौरान फतेहगढ़ कोतवाली से पीडब्लूडी तिराहे पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
जाहरवीर गोगा जी महाराज की याद में फतेहगढ़ नगर में शुक्रवार को मेला लगा। इसमें कन्नौज, गुरसहायगंज, याकूतगंज, कमालगंज, शमसाबाद और शहर के कई मोहल्लों से बाल्मीकि समाज के लोग निशान लेकर फतेहगढ़ कोतवाली के पास आए। रात भर भक्तों ने निशानों की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह पूजा अर्चना करने के बाद निशानों को उठा कर भक्त जयकारे लगाते हुए सीएमओ कार्यालय के पास स्थित जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर तक आए। इस दौरान फतेहगढ़ कोतवाली से अंबेडकर मूर्ति तिराहे तक वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। सुबह 10 बजे से निशान उठने शुरू हुए और शाम 4 बजे तक निशानों को उठाया गया। मेले में 64 निशान आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक डॉ. सुबोध वर्मा, संघ विचारक दिवाकर नंद दुबे, अतुल दीक्षित, नवीन कटियार ने फतेहगढ़ चौराहे पर निशानों की पूजा अर्चना की। जाहरवीर गोगा जी महाराज के मंदिर के पास निशान पहुंचने पर भक्तों ने पूजा अर्चना की और निशानों को अपने साथ ले गए।