फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Jaharkhurani gang robbed two passengers in roadways bus

Farrukhabad News: रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह ने दो यात्रियों को लूटा

Sun, 08 Oct 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Jaharkhurani gang robbed two passengers in roadways bus
कायमगंज। दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने दो यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। बस के चालक व परिचालक ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दिल्ली से आ रही रोडवेज बस में यात्रा के दौरान जहरखुरानी गिरोह ने दो युवकों को निशाना बना लिया। गिरोह के सदस्यों ने उन्हें कोई नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सारा सामान लूट लिया। कायमगंज बस स्टैंड पर जब बस रुकी तो चालक व परिचालक ने दोनों यात्रियों को बेहोश हालत में देखा। उन्हें सीएचसी ले जाकर भर्ती करा दिया। दिन भर दोनों युवकों को होश नहीं आया। एक युवक की जेब में आधार कार्ड मिला है। इससे उसकी विजेंदर पुत्र बालकराम निवासी कटरा जनपद शाहजहांपुर के रूप में शिनाख्त हुई। उसे होश आया। उसने बताया कि वह दिल्ली में शटरिंग का काम करता है। उसके 3500 रुपये, कपड़ों का बैग व मोबाइल लूट लिया गया। जहरखुरानों ने उसे एक होटल पर कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी। दूसरे युवक की काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी। जानकारी पर गांव रजलामई निवासी शमसुद्दीन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया युवक उनका रिश्तेदार है। उसका नाम आरिफ है। वह दिल्ली में बेकरी पर काम करता है। गिरोह ने उससे क्या लूटा है, यह जानकारी नहीं है। चिकित्साधीक्षक डॉ विपिन कुमार ने कोतवाली में मेमो भेजकर सूचना दी। दोनों युवकों का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed