{"_id":"653aafcc53c82eb3700081b9","slug":"jahanganj-so-summoned-and-sought-clarification-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-4443-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जहानगंज एसओ को तलब कर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जहानगंज एसओ को तलब कर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश संदीप तिवारी ने जहानगंज एसओ को तलब कर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। आदेश की अवहेलना करने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव न्यौधापुर निवासी उमेश नट गैंगस्टर के मुकदमे में काफी समय से वांछित चल रहा था। कोर्ट ने जहानगंज एसओ योगेंद्र कुमार सोलंकी को आरोपी उमेश कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के संबंध में कई बार आदेश देकर पत्र भेजा। एसओ की ओर से किसी पत्र का जवाब नहीं दिया गया।
कोई जवाब लिखकर वारंट भी कोर्ट में नहीं भेजा गया। कोर्ट ने आदेश की अवहेलना करने पर एसओ जहानगंज को चार दिसंबर को कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश की अवहलेना करने पर एसओ के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।