फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ITI, DPharma, GNM diploma in the name of grabbing five lakh

Farrukhabad News: आईटीआई, डीफार्मा, जीएनएम का डिप्लोमा के नाम पर हड़पे पांच लाख

Mon, 31 Jul 2023 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
ITI, DPharma, GNM diploma in the name of grabbing five lakh
राजेपुर। आईटीआई, डीफार्मा, व जीएनएम का डिप्लोमा कराने के नाम पर कई युवाओं से पांच लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ितों ने थाने में राजेपुर निवासी दो युवकों सहित तीन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ितों को अपने थाना क्षेत्र में जाने की सलाह देकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जरियनपुर निवासी एक युवक व राजेपुर गांव के दो युवक आसपास के जनपदों के कई छात्रों से आईटीआई, डीफार्मा, जीएनएम को डिप्लोमा करने के लिए प्रवेश के नाम पर 10 से 20 हजार रुपये वसूल लिए। काफी समय बीतने के बाद भी किसी छात्र को प्रवेश नहीं मिला। रुपये वापस मांगने पर तीनों युवक टालमटोल कर धमकी देने लगे।
विज्ञापन

शनिवार को जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज कस्बा निवासी शिवानी, जरियनपुर निवासी शिव कुमार, अजयवीर, स्वाती, कादरी गेट थाने की आवास विकास कालोनी निवासी काजल, फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला पुलमंडी निवासी जय राजेपुर थाने में पहुंचे। इन लोगों ने आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने पांच लाख से अधिक रुपये की ठगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित छात्र-छात्राओं ने युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है। एसओ दिवाकर प्रसाद सरोज ने अपने-अपने क्षेत्र के थानों में मुकदमा दर्ज कराने की बात कहकर पीड़ितों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed