फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Israel was murdered for the division of goods

माल के बंटवारे के लिए हुई थी इजराइल की हत्या

Sat, 25 Aug 2018 11:50 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 25 Aug 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Israel was murdered for the division of goods
arrest shimla
शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज में लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल और रुपये लूटने के बाद बंटवारे को लेकर हुए विवाद में हिस्ट्रीशीटर इजराइल की हत्या हुई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। एक आरोपी फरार है। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिया है।
विज्ञापन



कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला दाऊद निवासी हिस्ट्रीशीटर इजराइल का मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में पांच अगस्त की सुबह शव पड़ा मिला था। पिता नौशाद ने गांव के पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सर्विलांस व स्वाट टीम के साथ शहर व मऊदरवाजा थाने के एसओ को लगाया गया। पुलिस ने मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर कटरी निवासी पवन उर्फ रिंकूल, गांव बड़ा शिकारपुर निवासी संतराम को अर्रापहाड़पुर के पास पकड़ लिया। इनके पास से इजराइल से लूटी गई बाइक और लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की।
विज्ञापन




शनिवार को पत्रकार वार्ता में एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि आरोपियों के लिए लूट की घटना में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर निवासी श्याम शाक्य भी शामिल था। वह फरार है। इजराइल और पकड़े गए आरोपियों ने शाहजहांपुर जिले के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में चार अगस्त की शाम को बाइक सवार व्यापारी थाना पाली के गांव सहजनपुर निवासी नसीम से लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने की अंगूठी, 15 हजार रुपये व मोबाइल लूटा था। इजराइल ने लूटी हुई रिवाल्वर मुंबई अपने साथ ले जाने की बात कही। रुपये भी वह अधिक मांग रहा था। पवन उर्फ रिंकू, संतराम और श्याम शाक्य ने विरोध किया। रिवाल्वर छीनने की योजना बनाई। गांव कुईयाबूट के पास बाइक पर इजराइल की गोट में लगी रिवाल्वर को श्याम शाक्य ने निकाल लिया। बाइक रुकने पर विवाद होने पर छीनाझपटी होने लगी। इसी दौरान गोली चल गई और इजराइल के लग गई। साक्ष्य छिपाने को इजराइल के सिर को ईंटों से कूचा और चाकू मारे। वहां से सभी लोग बड़ा शिकारपुर संतराम के घर चले गए। खून से लथपथ कपड़े व इजराइल से लूटे गए मोबाइल को ईंट से कूंचने के बाद पांचालघाट गंगा नदी में फेंक दिया। इसके बाद दिल्ली चले गए। वहां से कुछ दिन पहले ही फर्रुखाबाद में फिर लूट करने के इरादे से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामजद आरोपियों को मिली राहत
इजराइल हत्याकांड में नामजद आरोपियों को अब राहत मिल गई है। एसओ दधिबल तिवारी ने बताया कि नामजद आरोपी यूसुफ, यूनुस, अलीदराज, शराफत व फिरोज के नाम मुकदमे से निकाल दिए जाएंगे।


इजराइल के पास से मिले थे लड़कियों के फोटो, हाथ में बांधे था कलावा
फर्रुखाबाद। हिस्ट्रीशीटर इजराइल की हत्या के बाद पुलिस ने जब जांच की तो कई मामले खुलकर सामने आए। उसके पास से कुछ लड़कियों के फोटो और नौ सिम मिले थे। पुलिस सूत्रों की माने तो इजराइल मोबाइल में लड़कियों के फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। उसने कुछ युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल किए थे। उसकी इन हरकतों से क्षेत्र के लोग परेशान थे। पुलिस को इजराइल का शव मिला था तब उसके हाथ में कलावा बंधा था। वह अपनी मूल पहचान छिपाने में इस्तेमाल करता था। साथ ही लड़कियों को भी गुमराह कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था। इसके बाद उनका शोषण करता था। उसकी इन हरकतों से कमालगंज क्षेत्र के लोग भयभीत रहते थे।


अल्लाहगंज एसओ ने की पूछताछ
फर्रुखाबाद। शाहजहांपुर जिले के अल्लागंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक से लाइसेंसी रिवाल्वर, मोबाइल व पर्स की लूट हुई थी। दो आरोपियों के पकड़े जाने पर अल्लागंज थाने के एसओ अवनीश कुमार आरोपियों की अदालत में पेशी के दौरान आए। उन्होंने कचहरी परिसर में आरोपियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed