फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ishwar Das sat on fast unto death, SDM broke it

Farrukhabad News: ईश्वरदास आमरण अनशन पर बैठे, एसडीएम ने तुड़वाया

Sun, 28 Jan 2024 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ishwar Das sat on fast unto death, SDM broke it
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। 25 जनवरी को बैनर फाडे़ जाने से आहत दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास 26 जनवरी को आमरण अनशन पर बैठ गए। जानकारी पर कई हिंदूवादी संगठनों ने मौके पर पहुंचकर समर्थन किया। उप जिलाधिकारी सदर ने आश्वासन दिया कि पुन: बैनर लगा दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने एसडीएम के हाथों पानी पीकर अनशन तोड़ा।

पांचाल घाट गंगा तट पर बंधा के दोनों ओर मेला रामनगरिया के गेट बने हैं। दोनों द्वारों पर दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वरदास के फोटो लगे बैनर लगाए गए थे। 25 जनवरी को उद्घाटन के दौरान साधु-संतों ने इसका विरोध करते हुए जाम लगाया तो पुलिस ने बैनरों को हटवा दिया था। शुक्रवार को महंत ईश्वर दास ने आमरण अनशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महंत के आमरण अनशन की जानकारी पर हिंदू जागरण मंच व भाजयुमो के पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समर्थन किया। जानकारी होने पर एसडीएम सदर गजराज सिंह ने पहुंच कर पुनः बैनर लगवाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर ईश्वरदास अनशन तोड़ने को तैयार हुए। ईश्वरदास ने कहा कि कभी भी उन्होंने रामनगरिया में हस्तक्षेप नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैनर भी मेला प्रशासन ने ही लगाए थे, लेकिन कुछ साधु-संतों के विरोध पर बैनर हटा दिए, जिससे वह काफी आहत हुए। इस अवसर पर भाजयुमो के जिला मंत्री अंकित तिवारी, दशरथ पुरी, चैतन्य पुरी, फूलनदास, राजेंद्र दास व महिपाल दास आदि साधु-संत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed