{"_id":"65d2628148c862077c039245","slug":"investigation-into-property-of-former-general-secretary-sanjeev-paria-started-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-108474-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पूर्व महासचिव संजीव पारिया की संपत्ति की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पूर्व महासचिव संजीव पारिया की संपत्ति की जांच शुरू
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगलीडर पूर्व महासचिव संजीव पारिया की संपत्ति की तेजी से जांच की जा रही है। तहसील में कर्मचारी उनके प्रपत्र खंगालने में लगे हैं। संजीव पारिया गैंगस्टर के मुकदमे में शाहजहांपुर जेल में बंद हैं।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैंट निवासी बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव पारिया को पुलिस ने 13 नवंबर को गबन व जानलेवा हमले के मुकदमे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिला जेल से उनका स्थानांतरण शाहजहांपुर जेल में कर दिया गया था।
हाईकोर्ट से संजीव पारिया की जमानत मंंजूर हो गई। फतेहगढ़ कोतवाल हरिश्याम सिंह ने संजीव पारिया, मथुरा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे माफिया अनुपम दुबे, पांचाल घाट निवासी शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें संजीव पारिया को गैंग लीडर बताया।
विज्ञापन
प्रशासन के आदेश पर गैंग लीडर संजीव पारिया की संपत्ति की तहसील में तेजी से जांच की जा रही है। उनके व परिजनों के नाम पर दर्ज जमीनों का खागा तैयार किया जा रहा है। शनिवार देर रात तक तहसील में कर्मचारी इसी काम में लगे रहे।