फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Investigation into educational records of Anupam Dubey's absconding teacher brothers begins

Farrukhabad News: अनुपम दुबे के फरार शिक्षक भाइयों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच शुरू

Tue, 19 Dec 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Investigation into educational records of Anupam Dubey's absconding teacher brothers begins
फर्रुखाबाद। माफिया अनुपम दुबे के फरार चल रहे शिक्षक भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व छोटे भाई अभिषेक दुबे के शैक्षिक अभिलेखों की जांच जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कर रहे हैं। यह जांच पुलिस अधीक्षक के पत्र के आधार पर की जा रही है। हालांकि विभागीय अधिकारी इस मामले में बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पुलिस अधीक्षक ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को पत्र भेजकर कहा था कि माफिया अनुपम दुबे के छोटे भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व अभिषेक दुबे अशासकीय सहायता प्राप्त श्याम जनता विद्यालय सिन्नौड़ा ईश्वरी विकास खंड मोहम्मदाबाद में शिक्षक हैं। डब्बन की नियुक्ति प्रधानाध्यापक व अभिषेक दुबे की नियुक्ति सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। जानकारी करने पर पता चला कि इन दोनों ने शैक्षिक अभिलेखों में हेर-फेर कर नियुक्ति पाई है। पत्र मिलने के बाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मदाबाद को निर्देशित किया कि वह अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व अभिषेक दुबे के शैक्षिक अभिलेखों की गंभीरता से जांच कराकर उन्हें अवगत कराएं।
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी मोहम्मदाबाद भारती शाक्य ने बताया कि अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व अभिषेक दुबे के शैक्षिक अभिलेख जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को उपलब्ध करा दिए हैं। अभिलेखों की जांच वही करेंगे। गौरतलब है कि अनुराग दुबे उर्फ डब्बन को निलंबित भी किया जा चुका है। गैंगस्टर के मामले में वह फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार
अशासकीय सहायता प्राप्त श्याम जनता विद्यालय सिन्नौड़ा ईश्वरी विकास खंड मोहम्मदाबाद के प्रधानाध्यापक अनुराग दुबे उर्फ डब्बन व सहायक अध्यापक अभिषेक दुबे के शैक्षिक अभिलेखों की जांच गहनता से करवाई जा रही है। जो भी जांच होगी वह संबंधित अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।
- गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed