फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Investigation in the case of rifle firing on RI

आवास में घुसकर आरआई पर रायफल तानने के मामले में जांच शुरू

Mon, 08 Jun 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Investigation in the case of rifle firing on RI
आरआई पर राइफल तानने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। चार दिन पहले रात में दो सिपाहियों के आरआई के आवास में घुसकर राइफल तानने के मामले में एसपी ने सीओ अमृतपुर को जांच के आदेश दिए हैं। घटना के दिन तैनात होमगार्ड व सिपाहियों समेत आरआई के बयान भी लिए जाएंगे।
फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन में ड्यूटी लगाए जाने के दौरान 29 मई को हुए विवाद के बाद चार दिन पहले दो सिपाही रात में शराब के नशे में आरआई किश्वर अली के आवास में घुस गए थे। सिपाहियों ने गेट पर तैनात होमगार्ड को मुर्गा बना दिया था। आरआई के कमरे में पहुंचकर उन पर राइफलें तान दी थीं।
विज्ञापन

आरआई ने तख्त के नीचे छिपकर जान बचाई थी। इस मामले में अमर उजाला में सात जून को खबर प्रकाशित होने के बाद एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने सीओ अमृतपुर राजवीर सिंह को जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बयान के लिए दोनों सिपाहियों व होमगार्ड समेत गणना कार्यालय के मुंशी व आरआई को तलब किया है। कानपुुर के एलआईयू के एसपी राजेश कुमार ने आरआई से पूरे मामले की फोन पर जानकारी की है। पुलिस लाइन के कुछ अन्य सिपाहियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि दोनों सिपाहियों ने लाइन में घूम घूम कर आरआई को एक दिन सबक सिखाने के बारे में खुलेआम चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed