फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Integration can be won by war

एकता से ही जीती जा सकती है जंग

Sat, 28 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Sat, 28 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Integration can be won by war
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय सम्मेलन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान प्रांतीय प्रभारी ने जिला कमेटी भंग करने का ऐलान किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को ठंडी सड़क स्थित नवभारत सभा भवन में आयोजित प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय सम्मेलन में बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रांतीय प्रभारी श्यामलाल यादव ने कहा कि एकजुट होकर ही कोई लड़ाई जीती जा सकती है। कहा कि टीईटी किए लोगों से शिक्षामित्रों की लड़ाई चल रही है। क्योंकि शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किए गए शिक्षामित्रों के खिलाफ टीईटी किए लोगों ने हाईकोर्ट में रिट दायर की थी।
विज्ञापन


इसके बाद हाईकोर्ट ने समायोजित शिक्षकों को हटा दिया था। मगर सुप्रीम कोर्ट ने दोबारा स्टे देकर समायोजित शिक्षकों को फिर बहाल कर दिया। अब इसके निर्णय में सुप्रीम कोर्ट में 27 जुलाई की तारीख लगी है। जिला कमेटी के निष्क्रिय रहने पर उन्होंने कमेटी को भंग कर शाम को बैठक कर पवन यादव को जिला संयोजक और रमेशचंद्र यादव को जिला सह संयोजक मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इन लोगों को 15 दिन के अंदर जिला कार्यकारिणी गठित कर प्रांतीय कार्यालय को सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जिला कमेटी बनाई जाएगी। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव सुशील यादव, पवन कुमार, ओमवीर, समरपाल, रत्नाकर दीक्षित, आलोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।

उधर, उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल यादव ने बैठक कर कहा कि जिला कार्यकारिणी भंग करने का अधिकार प्रांतीय अध्यक्ष और प्रांतीय महामंत्री को होता है। उन्होंने बताया कि जिला कार्यकारिणी की असहमति और अपने स्वार्थ को देखते हुए बैठक कर कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की गई है, जो गलत है।


उन्होंने बताया कि फोन पर प्रांतीय अध्यक्ष और संगठन मंत्री से बात की तो उन्होंने कार्यकारिणी भंग न करने की बात कही। बैठक में दल सिंह यादव, राहुल सिंह, प्रदीप गौतम, पुरुषोत्तम यादव, अरुण कुमार, अलकेंद्र सिंह राठौर, नारायण देव, रजत यादव और कुसुमा सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed