फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Instructions to issue notice to five officers including CMO

Farrukhabad News: सीएमओ सहित पांच अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Mon, 03 Nov 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Instructions to issue notice to five officers including CMO
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। शिकायतकर्ताओं से बात न करने पर सीएमओ सहित पांच अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क न करने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताई। आवेदकों से वार्ता न करने में सीएमओ, सीडीपीओ कायमगंज, अधिशासी अभियंता जलनिगम ग्रामीण व विद्युत, सहकारिता विभाग, सीएचसी प्रभारी बरौन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को प्रतिदिन ऑफिस पहुंचकर शिकायतें चेक करने और अपनी निगरानी में निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कहा कि जिस अधिकारी की लापरवाही से जिले की रैंकिंग खराब होगी, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed