फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Instructions to beat the Duggi in the Gram Sabha for election

चुनाव के लिए ग्राम सभा में डुगडुगी पिटवाने के निर्देश

Mon, 20 Jan 2020 06:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Instructions to beat the Duggi in the Gram Sabha for election
तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान व सदस्य पद के उप चुनाव के लिए संबंधित ग्राम सभाओं में डुग्गी पिटवाकर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। तीनों ग्राम पंचायतों में प्रधान पद अनारक्षित जबकि सदस्य के 3 पदों में 2 अनारक्षित व एक महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

विकास खंड की गंगाइच, दुर्गुपुर व राठौरा मोहिनुद्दीनपुर में ग्राम प्रधान की मृत्यु के कारण उपचुनाव हो रहा है। तीनों प्रधान पद अनारक्षित जबकि गंगाइच में वार्ड संख्या-2 का सदस्य पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। वहीं वार्ड संख्या 8 का सदस्य पद अनारक्षित है। दुर्गुपुर में वार्ड 10 का सदस्य पद अनारक्षित है।
विज्ञापन

प्रधान व सदस्य पद के चुनाव के लिए बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी डॉ. राजेश त्रिपाठी निर्वाचन अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने गंगाइच के पंचायत सेक्रेटरी राजेश यादव, दुर्गुपुर के अवधेश बाथम व राठौरा मोहिनुद्दीनपुर के प्रभात यादव को ग्राम सभा में डुग्गी पिटवाकर आम जनता को चुनाव की जानकारी देने के निर्देश दिए। नामंकन 23 व 24जनवरी को दाखिल होंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed