{"_id":"696e85b6c0d1a4bedc0b2100","slug":"instructions-have-been-given-to-commission-the-power-substation-by-may-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-136094-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मई तक बिजली उपकेंद्र चालू करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मई तक बिजली उपकेंद्र चालू करने के दिए निर्देश
Tue, 20 Jan 2026 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
फोटो-17 निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी। स्रोत : बिजली कर्मच
- फोटो : मृतक अन्वी।
फर्रुखाबाद। शहर को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए जसमई में 6.5 करोड़ रुपये की लागत से 10 एमवीए क्षमता का उपकेंद्र बनाया जा रहा है। सोमवार को सदर विधायक ने उपकेंद्र का निरीक्षण कर काम की गुणवत्ता देखी। उन्होंने निर्माण कार्य तेजी से कराकर मई में उपकेंद्र चालू कराने के निर्देश दिए।
सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी के प्रयासों से स्वीकृत हुआ जसमई बिजली उपकेंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। जनवरी 2027 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के आदेश हैं। विधायक ने अधीक्षण अभियंता अजय कुमार व अधिशासी अभियंता नगरीय बृजभान सिंह के साथ उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उपकेंद्र पर कार्यालय निर्माण का कार्य चल रहा है। करीब 60 से 70 प्रतिशत निर्माण हो गया है। इसके बाद फीडर बनाने, उपकेंद्र पर पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखने आदि विद्युतीकरण का कार्य होगा।
सदर विधायक ने कहा कि मार्च तक सिविल कार्य पूर्ण कर लिया जाए। इससे गर्मी में अप्रैल-मई तक अन्य कार्य पूर्ण कर उपकेंद्र चालू कराया जा सके। इस उपकेंद्र से चार फीडर निकाले जाएंगे। इससे पुराने जसमई उपकेंद्र व शहर के ठंडी सड़क उपकेंद्र का लोड घटेगा और नया उपकेंद्र बनने से ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। बिजनेस प्लान के तहत करीब छह करोड़ रुपये से शहर में जर्जर तार भी बदले जाएंगे। अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह ने बताया कि उपकेंद्र का निर्माण तेज गति से कराकर मई तक उपकेंद्र चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे गर्मी में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।