{"_id":"667b2a5366a1cd85dd09ecd9","slug":"inspector-was-abused-and-threatened-to-vacate-the-house-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-112761-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मकान खाली कराने के लिए दरोगा को गाली गलौज कर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मकान खाली कराने के लिए दरोगा को गाली गलौज कर दी धमकी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सफाई सही से नहीं करने पर मालिक ने मकान खाली करने को लेकर दरोगा से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन में दरोगा उदय सिंह तैनात हैं। वह मोहल्ला गीतापुरम कालोनी में सत्येंद्र के मकान में किराये पर रह रहे हैं। मकान के अन्य कमरों में कई सिपाही भी किराए पर रहते हैं। 24 जून को उदय सिंह की पत्नी सरिता घर में काम कर रही थी। उसी दौरान मकान मालिक सत्येंद्र आए।
सरिता से कहा कि तुम लोग सफाई नहीं रखते हो। सरिता ने पति के नहीं होने की बात कही। इस पर सत्येंद्र मकान खाली करने की बात कहने लगे। दरोगा उदय सिंह आ गए। उन्होंने सत्येंद्र को समझाने का प्रयास किया। सत्येंद्र ने गाली गलौज कर दरोगा उदय सिंह काे जान से मारने की धमकी दी। मकान के अन्य कमरों में रह रहे सिपाहियों ने बीच-बचाव किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दरोगा की पत्नी सरिता की तहरीर पर मकान मालिक सत्येंद्र पर मुकदमा दर्ज कर लिया। गौरतलब है कि कुछ माह पहले तक दरोगा उदय सिंह फतेहगढ़ कोतवाली में कस्बा चौकी इंचार्ज के पद पर तैनात थे। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।