{"_id":"616db64b0d9a62615e65389f","slug":"inspector-trapped-in-contempt-of-court-order-farrukhabad-news-knp658968979","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश की अवमानना करने में दरोगा फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश की अवमानना करने में दरोगा फंसे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। न्यायालय के आदेश की अवमानना करने में मऊदरवाजा थाने के दरोगा फंस गए हैं। सीजेएम के आदेश पर दरोगा के खिलाफ अवमानना का मुकदमा दर्ज कर नोटिस जारी किया है। दरोगा को 21 अक्तूबर को कोर्ट में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
शहर के मोहल्ला रकाबगंज निवासी सुनील कुमार की टैक्सी एक्सीडेंट के मुकदमे में सीज की गई थी। सुनील कुमार ने टैक्सी को अवमुक्त करने के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। सीजेएम ने मऊदरवाजा थानाध्यक्ष से वाहन की तकनीकी परीक्षण आख्या व कागजों के सत्यापन की आख्या चार अक्तूबर को तलब की थी, लेकिन विवेचक ने कोई अभिलेख कोर्ट में पेश नहीं किया। कोर्ट के आदेश की अनदेखी करने पर सीजेएम ने 13 अक्तूबर को दरोगा संजय राय को नोटिस जारी कर 18 अक्तूबर को कोर्ट में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया था।
सोमवार को दरोगा संजय राय कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए और न ही वाहन संबंधी मांगी गई आख्या भेजी गई। विवेचक ने कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया। सीजेएम के आदेश पर दरोगा संजय राय के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर दरोगा को नोटिस जारी किया गया है।