फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector beats up canteen operator's brother

Farrukhabad News: दरोगा ने कैंटीन संचालक के भाई को पीटा

Sat, 25 May 2024 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Inspector beats up canteen operator's brother
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डा स्थित कैंटीन संचालक के भाई को एक दरोगा ने आधीरात को कार में बैठा कर पीटा। गाली-गलौज कर मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की। इसमें दुकान बिक्री के 10 हजार रुपये निकालने और पांच हजार रुपये हर माह मांगने का आरोप लगाया। हालांकि दरोगा ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के मुस्तफाबाद रोड रहचटी निवासी रानू शर्मा परिवहन निगम से किराये पर लेकर कैंटीन चला रहे हैं। गुरुवार रात उनके बड़े भाई अभिषेक शर्मा दुकान पर सो रहे थे, जबकि कर्मचारी काम कर रहे थे। रात करीब दो बजे हल्का दरोगा अनिल सिकरवार पहुंचे। उन्होंने कर्मचारी सोनू अग्निहोत्री को बुलाकर नाम पूछा। अभिषेक को कार के पास भेजने की बात कही।
विज्ञापन

अभिषेक कार के पास पहुंचा। दरोगा ने कहा कि सिपाही रिंकू से पांच हजार रुपये प्रतिमाह देने को कहा था, मगर तेरे भाई ने मना कर दिया। अभिषेक ने कहा कि वह हर माह निगम को 30 हजार रुपये देता है। आरोप है कि इस पर दरोगा ने गालियां देकर अभिषेक को कार में बैठाकर थप्पड़ मारे। इसी दौरान घटना की सूचना इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय को फोन पर दी गई। इंस्पेक्टर के फोन करने पर गुस्साए दरोगा ने कार से उतारने से पहले जेब में दुकानदारी के रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। गाल पर थप्पड़ मारकर उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आरोप लगाया कि दरोगा ने संगीन धाराओं में जेल भेजने की धमकी दी। पीड़ित ने जांच कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। दरोगा अनिल सिकरवार ने आरोप निराधार बताए। कहा कि पीडब्ल्यूडी से एक नोटिस आया था। उसे रिसीव कराने के लिए वह कई दिन से कह रहे थे, मगर नहीं किया। यही बात कहने वह रात में गया था। मारपीट और रुपये लेने की बात गलत है। इंस्पेक्टर अवध नारायण पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया था, तुरंत ही फोन करके उसे छोड़ने को कहा था। वह मामला दिखवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed