फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector and soldiers accused of demanding one lakh extortion

Farrukhabad News: दरोगा व सिपाहियों पर एक लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Wed, 19 Jul 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 19 Jul 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Inspector and soldiers accused of demanding one lakh extortion
फर्रुखाबाद। काश्तकार ने दरोगा व सिपाहियों पर एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री सहित पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी निवासी काश्तकार भानू प्रकाश चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र भेजा। इसमें आरोप लगाया कि 17 जुलाई को दरोगा प्रशांत कुशवाह, सिपाही कृष्ण पाल, मनोज कुमार उसके घर आए। बताया कि तुम्हारे खिलाफ वारंट है।
विज्ञापन

काश्तकार ने वारंट के बारे में पूछा तो यह लोग गाली-गलौज करने लगे। काश्तकार ने आरोप लगाया कि दरोगा ने पिस्टल निकालकर तान दी। गमला व खिड़की तोड़ दी। वारंट में नहीं पकड़ने के नाम पर दरोगा ने एक लाख रुपये रंगदारी के मांगे। पुलिस ने काश्तकार को बंधक बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोग आ गए। उनके कहने पर इन लोगों ने छोड़ दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। दरोगा प्रशांत कुशवाह ने लगाए आरोपों से इन्कार किया। बताया कि वारंट होने पर काश्तकार के घर गया था। लगाए गए आरोप निराधार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed