{"_id":"5e249c548ebc3e4b0e4c8c6f","slug":"inspaction-farrukhabad-news-knp53946025","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में गंदगी देख सीएमओ नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में गंदगी देख सीएमओ नाराज
विज्ञापन
सीएचसी कमालगंज का निरीक्षण करते सीएमओ व एसीएमओ। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। जिले के नोडल अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर सीएचसी में चल रही तैयारियों का रविवार को सीएमओ व एसीएमओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में गंदगी व अव्यवस्थाओं को देख सीएमओ व एसीएमओ ने नाराजगी जताई। स्टाफ नर्स के अनुपस्थित होने पर उसका वेतन काटने के आदेश दिए है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में रविवार को सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने एसीएमओ डॉ. दलवीर सिंह व डीपीएम डॉ. कंचन बालन के साथ निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सोमेश अग्निहोत्री से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। अस्पताल में प्रवेश करते ही गेट पर लगे शीशों में जमी धूल की परत पर उनकी नजर पड़ी।
इसे देख वह नाराज हुए और सफाई कराने को कहा। इमरजेंसी कक्ष बंद होने पर उसे 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए। पैथोलॉजी कक्ष में सामान को सही से रखने के निर्देश दिए। प्रसव केंद्र के अंदर पीएनसी कक्ष के बाहर रखा कूड़ादान गंदा मिला। कक्ष के अंदर भी काफी गंदगी मिली। स्टोर रूम में रोशनी न होने पर लाइट लगवाने के निर्देश दिए। महिला मरीज भर्ती कक्ष में सीलन देख नाराज हुए। नर्स ड्यूटी कक्ष में रजिस्टर देखा तो एक नर्स के अनुपस्थित मिली। उसको वेतन काटने काटने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष में पिलो कवर गंदे मिले। व्हील चेयर को स्टोर से बदलवाने को कहा। हीटर को प्रसव कक्ष के बजाय टीकाकरण कक्ष में रखा देख सीएमओ काफी नाराज हुए।