{"_id":"5e53cfdf8ebc3ef38f60e84f","slug":"inpaction-farrukhabad-news-knp546580273","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब कोतवाली के चूहे पी गए शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब कोतवाली के चूहे पी गए शराब
विज्ञापन
फतेहगढ़ कोतवाली में शस्त्रों का निरीक्षण करते एसपी डॉ. अनिल मिश्रा। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली के मालखाने में रखी दो पेटी के प्लास्टिक के पौवों को कुतरकर चूहे शराब गटक गए हैं। दीवान के यह कहने पर एसपी ने कहा कि शराब चूहे नहीं मेरा दीवान पी गया है। एसपी को निरीक्षण में खामियां ही खामियां मिलीं। इस पर एसपी ने कोतवाल व सीओ सिटी को जमकर फटकारा। दो वर्ष से मालखाने का चार्ज न ले पाने वाले दीवान से जवाब तलब कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
एसपी डॉ. अनिल मिश्रा सोमवार दोपहर को फतेहगढ़ कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे। कोतवाली के शौचालय में गंदगी मिली। मालखाने में सामान अव्यवस्थित मिला। कमरे में देसी शराब के खाली पौवे मिले। इस पर एसपी ने दीवान राम सिंह से पूछा कि पौवों की शराब कहां गई। इस पर दीवान ने बताया कि कोतवाली के चूहे प्लास्टिक के पौवों को कुतर कर दो पेटी शराब गटक गए। इस पर एसपी नाराज हो गए। उन्होंने दीवान से कहा कि मुझको पता है शराब चूहों ने नहीं तुमने पी है। उन्होंने फतेहगढ़ कोतवाल जसवंत सिंह को मालखानों के कमरों में माउसट्रैक रखने के निर्देश दिए। कोतवाली में खड़े लावारिस वाहनों के बारे में भी दीवान सही जवाब नहीं दे सके।
एसपी ने इंसास रायफल की साफ सफाई देखी और कारतूसों की गिनती कराई। इसमें दो कारतूस कम पाए गए। बाद में कारतूसों की गिनती कराई गई तो दो कारतूस एक डिब्बी में ज्यादा मिल गए। मुंशी तौफीक खां ने आईजीआरएस का काम कंप्यूटर पर करने में असमर्थता जताई। इस पर एसपी ने कहा दो वर्ष से कोतवाली में तैनात हो कंप्यूटर पर काम करना क्यों नही सीखा। इस पर मुंशी ने काम सीखने का एसपी से वादा किया। एसपी ने सीसीटीएनएस का भी निरीक्षण किया। वहां निजी कंपनी का इंटरनेट लगा होने के बाद भी चालू न होने पर फटकार लगाई। एसपी ने कहा कि हर महीने संचार कंपनी को भुगतान किया जा रहा है। इसके बाद यह नेटवर्क क्यों चालू नहीं किया गया। कोतवाल जसवंत को कंपनी के अधिकारियों से वार्ता करके उसको चालू करवाने के आदेश दिए। मालखाने का दूसरा कमरा खुलवाने के लिए एसपी ने दीवान से कहा तो पता चला कि इस कमरे में रखे सामान का दो वर्ष पूरा होने के बाद भी तत्कालीन दीवान अनिल दुबे ने चार्ज नहीं दिया है। एसपी ने दीवान रामसिंह को फटकार लगाई। सात दिन के अंदर चार्ज लेने के आदेश दिए।