फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Innocent son's throat slit, father hanged himself, death

Farrukhabad News: मासूम बेटे का गला काट पिता ने लगाया फंदा, मौत

Mon, 03 Jul 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Innocent son's throat slit, father hanged himself, death
कमालगंज। कर्ज से परेशान दाना व्यापारी ने भोर में गढ़सा से ताबड़तोड़ वार कर सो रहे पुत्र की हत्या कर दी। पत्नी, पुत्री व बचाने आई बहन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद व्यापारी ने खुद भी पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, एएसपी, सीओ व फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। व्यापारी ने घटना को अंजाम देने से पहले व्हाट्सएप ग्रुप पर परिवार सहित आत्महत्या की सूचना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


जहानगंज क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी दिनेश यादव (35) पशुओं के दाना बेंचने का काम करता है। वह अधिक कर्ज होने के चलते परेशान रहता था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद दिनेश पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में सोने गया था। रविवार भोर करीब चार बजे दिनेश ने कमरे में सो रहे पुत्र ओसीएम (3), पत्नी मीना (32) व पुत्री आंशी (11) पर गढ़से से जानलेवा हमला कर दिया। बचाने पहुंची बहन शीतल (22) पर भी वार किया। जिससे पुत्र की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद दिनेश ने दो सौ मीटर दूर स्थित नलकूप के पास जामुन के पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजन ओसीएम, आंशी, शीतला व मीना को फर्रुखाबाद स्थित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने ओसीएम को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए। हत्या, जानलेवा हमले व आत्महत्या की घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष मनोज भाटी ने क्राइम एरिया को पट्टी बांधकर सीज कर दिया। जानकारी पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, एडिशनल एसपी डॉ. संजय सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर शव के पास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बाग से दिनेश के शव को कब्जे में लिया। ओसीएम व दिनेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों के मुताबिक दिनेश ने एक पशु आहार कंपनी में 40 लाख रुपये की मक्का भेजी थी। जिसका भुगतान न होने से दिनेश पर कर्ज हो गया। कंपनी कर्मचारियों ने दिनेश पर मुकदमा दर्ज कराकर उन्हें जेल भिजवाया था। जिससे वह परेशान रहता था। एसपी विकास कुमार ने बताया कि युवक ने पुत्र की हत्या कर पत्नी, पुत्री व बहन पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात में युवक ने लेन-देन की बात को लेकर आत्महत्या करने का एक मैसेज ग्रुप पर भेजा था। पुलिस सभी तथ्यों पर जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed