फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Innocent child burnt alive in hut fire

Farrukhabad News: झोपड़ी में आग से मासूम जिंदा जली

Wed, 27 May 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Innocent child burnt alive in hut fire
फोटो-7 आग लगने से बच्ची की मौत होने से गमगीन बैठी महिलाएं। संवाद
कंपिल (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव कमरुद्दीन नगर में मंगलवार दोपहर एक झोपड़ी में आग लग गई। इस अग्निकांड में दो वर्षीय मासूम बच्ची कुसुम प्रभा की जिंदा जलकर मौत हो गई। बच्ची की दादी जदुरानी गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव कमरुद्दीन नगर निवासी उर्वेश कुमार यादव मंगलवार दोपहर पत्नी सरिता, पुत्री रुद्र प्रभा व दो वर्षीय कुसुम प्रभा, पिता जदुवीर तथा माता जदुरानी के साथ मौजूद थे। सभी लोग आराम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक झोपड़ी के पीछे की ओर से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तेज लपटों ने पूरी झोपड़ी को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


परिवार के लोग जान बचाकर बाहर भागे पर दो वर्षीय कुसुम प्रभा अंदर ही फंस गई और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं उर्वेश की माता जदुरानी भी आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गईं। ग्रामीणों ने निजी वाहन से उन्हें सीेचसी कायमगंज में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग से झोपड़ी में रखा गेहूं, चारपाई सहित पूरा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें देख दौड़े ग्रामीणों ने हैंडपंप से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम गली संकरी होने से घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी, थानाध्यक्ष नितिन कुमार तथा राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

फोटो-7 आग लगने से बच्ची की मौत होने से गमगीन बैठी महिलाएं। संवाद

फोटो-7 आग लगने से बच्ची की मौत होने से गमगीन बैठी महिलाएं। संवाद

फोटो-7 आग लगने से बच्ची की मौत होने से गमगीन बैठी महिलाएं। संवाद

फोटो-7 आग लगने से बच्ची की मौत होने से गमगीन बैठी महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed