{"_id":"60732cd08ebc3e8d2d43a160","slug":"infection-and-exacerbation-corona-to-74-people-farrukhabad-news-knp622919992","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना हुआ बेकाबू, दरोगा सहित 74 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना हुआ बेकाबू, दरोगा सहित 74 संक्रमित
विज्ञापन
संक्रमण और तेज, 74 लोगों को कोरोना
फर्रुखाबाद। जनपद में रविवार को आई जांच रिपोर्ट में अब तक के सर्वाधिक 74 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें दरोगा, दो सिपाही, एक बैंक कर्मी भी शामिल हैं। जिले में अब तक 5035 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 4675 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके, जबकि 93 जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 268 केस एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण और तेज हो गया है। इसके बावजूद भीड़ वाले क्षेत्रों में सख्ती न होने से लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। कंटेनमेंट जोन भी फाइलों तक ही सीमित हैं। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात दोनों डोज का टीका लगवा चुके दरोगा व एक सिपाही संक्रमित निकले। एसपी के स्कॉट व आफिस का एक-एक सिपाही भी कोरोना की चपेट में है।
कैंट का एक सैनिक, जिला जेल के बंदी के अलावा सिविल लाइन निवासी वृद्धा, युवक व बालक, गीतापुरम निवासी महिला, दुर्गा कालोनी निवासी दो युवक, आवास विकास कालोनी निवासी दो युवक, महिला, वृद्धा, कायमगंज के ज्योना निवासी युवक, बजरिया निवासी महिला समेत कुल 74 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
बैंक कर्मी व महिला के परिजनों के लिए गए सैंपल
कायमगंज। मोहल्ला पटवन गली निवासी एक बैंक कर्मी के संक्रमित मिलने पर टीम ने वहां जाकर उनके संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई। बैंक कर्मी जिस भवन में किराए पर रहते हैं, उसके मकान मालिक व उनकी वृद्ध पत्नी के नमूने लिए गए। मोहल्ला बजरिया निवासी संक्रमित महिला के संपर्क में आए उनके परिवार सहित 25 लोग चिह्नित किए गए। सभी के नमूने लिए गए हैं। बैंक कर्मचारी अकेले रहते हैं। इसलिए उन्हें एल 2 अस्पताल फर्रुखाबाद भेज दिया गया। महिला को घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। नगरपालिका के कर्मचारियों ने आसपास क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया।
शाखा प्रबंधक कोरोना पॉजिटिव, 28 ने कराई जांच
कमालगंज। मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी 34 वर्षीय युवक ताजपुर स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक है। रविवार को उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच के लिए नमूना दिया। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इसकी सूचना बैंक में कार्यरत पांच कर्मचारियों को दी। उसने बताया कि उसके गले व शरीर में दर्द हो रहा था। वह होम आइसोलेशन में हैं। सीएचसी पर 28 लोगों ने जांच कराई।