{"_id":"dc4d1906789e8cc1683e3124ea13c639","slug":"india-award-achivr-will-be-dios-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित होंगे डीआईओएस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित होंगे डीआईओएस
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिले में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार प्रयोगों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान, लकूला गिहार बस्ती में शिक्षा की अलख जलाने पर जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल को इंडिया एचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड 31 अक्तूबर को दिल्ली में दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले में जिला विद्यालय निरीक्षक पद पर तैनात भगवत पटेल ने लकूला गिहार बस्ती में होने वाले अवैध शराब के कारोबार को बंद कराने और बच्चों को शिक्षित करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं रोजगार परक योजनाओं पर बल दिया। मतदाता जागरूकता अभियान, स्वच्छता अभियान जैसे क्षेत्र में उत्कृष्ट काम किया।
विज्ञापन
इन सभी कामों को देखते हुए वन प्लेनेट रिसर्च, एन इंडो इटेलियन रिसर्च सेंटर देहरादून उत्तराखंड ने इंडिया एचीवर्स अवार्ड 2015 से सम्मानित करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को चयनित किया है। इंडिया एचीवर्स अवार्ड 2015 लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्डस इन टम्स आफ एजूकेशन से पूरे देश में 60 लोगों का सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
इसमें फर्रुखाबाद जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल का नाम भी शामिल है। यह अवार्ड 31 अक्तूबर को रेडीजन ब्लू प्लाजा, एअरपोर्ट के पास नई दिल्ली में शाम छह बजे मुख्य अतिथि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं शहरी विकास व संसदीय कार्यमंत्री वेंकैया नायडू देंगे।