{"_id":"0d8eab948df908cb070c8ef8e4d5377b","slug":"india-at-the-behest-of-the-village-does-not-terrorists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशतगर्दों के इशारे पर क ाम नहीं करता हिंदुस्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशतगर्दों के इशारे पर क ाम नहीं करता हिंदुस्तान
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
मिजोरम के राज्यपाल अजीज कुरैशी ने कहा कि हिंदुस्तान पाकिस्तान या
विज्ञापन
दहशतगर्दों के इशारे पर काम नहीं करता है। जनता के नुमाइंदों को गलतबयानी
नहीं करनी चाहिए। वह मंगलवार की शाम डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू थे।
पीडीपी विधायकाें के अफजल के अवशेष मांगने के मामले में उन्होंने कहा कि
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह मांग बेमानी है।
राज्यपाल ने कहा कि सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद राष्ट्रपति ने अफजल की दया याचिका खारिज कर दी थी। अब इसके आगे कुछ नहीं बचता है। राज्यपाल गुलाम रव्वानी तांबा के शताब्दी वर्ष में पितौरा में होने वाले वाले मुशायरे में शिरकत करने जा रहे थे। राज्यपाल ने कहा कि गुलाम रव्वानी तांबा का नाम नामचीन शायरों की फेहरिस्त में है। धरती पर ऐसे बहुत कम ही लोग पैदा होते हैं।
फतेहगढ़ स्थित डाक बंगले में पहुंचे गवर्नर का जिलाधिकारी एनकेएस चौहान, एडीएम मनोज सिंघल, सीडीओ एसएन शुक्ला, एसपी विजय यादव, एएसपी आरबी चौरसिया ने बुके देकर स्वागत किया। गवर्नर के साथ उत्तराखंड की लोक सेवा आयोग की सदस्य छाया शुक्ला भी साथ थीं।