फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Independent defeated BJP in Kayamganj, SP won in Kampil Shamsabad

Farrukhabad News: कायमगंज में निर्दलीय ने भाजपा को दी शिकस्त, कंपिल शमसाबाद में सपा ने लहराया परचम

Sun, 14 May 2023 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 14 May 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Independent defeated BJP in Kayamganj, SP won in Kampil Shamsabad
कायमगंज। निकाय चुनाव में कायमगंज से निर्दलीय प्रत्याशी ने भाजपा को शिकस्त दी। वहीं शमसाबाद व कंपिल नगर पंचायत में सपा ने परचम लहराया।
विज्ञापन

निकाय चुनाव की शनिवार को हुई मतगणना में कायमगंज नगरपालिका से अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को हुई मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ शरद गंगवार ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष गुप्ता को 1271 वोट से हरा दिया। डॉ शरद को 7657 वोट, सुभाष गुप्ता को 6386 वोट मिले। वहीं कांग्रेस के सरवर को 2479 वोट मिले। सपा के देवकीनंदन को 725, बसपा के अभिषेक को 156 वोट मिले। शमसाबाद नगर पंचायत से पूर्व चेयरमैन नदीम फारूकी की पत्नी सपा प्रत्याशी जोया शाह ने भाजपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता की पत्नी शैफाली को 2487 वोट से चुनाव हराया। जोया शाह को 8872 वोट जबकि शैफाली को 6385 वोट मिले। कांग्रेस की शीवा परवीन को 843 वोट मिले। एआईएएम की राविया को 446 वोट मिले। बसपा की रीता दुबे को 338, आजाद समाज पार्टी की विट्टन को 115 वोट मिले। सुहेल देव समाज पार्टी की सावित्री को 120 वोट मिले।

कंपिल नगर पंचायत से पूर्व चेयरमैन उदयपाल सिंह की मां सपा प्रत्याशी राजवती ने बसपा के अशोक मौर्या को 1441 वोट से चुनाव हरा दिया। राजवती को 3914 वोट, अशोक मौर्या को 2473 वोट मिले। भाजपा के नवनीत किशोर पांडेय को 1573 वोट मिले। कांग्रेस के देवेंद्र को 37 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के अमित को 8 वोट मिले। नवाबगंज नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार ने भाजपा के सर्वेश को 942 वोट से हराया। अनिल कुमार को 2975 वोट मिले, भाजपा के सर्वेश को 2033 वोट मिले। कांग्रेस के धर्मेंद्र को 1369 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी के बन्ने खां को 1418 वोट मिले। बसपा के पुष्पेंद्र को 334 व सपा की विनीता को 513 वोट मिले। सुहेल देव समाज पार्टी के अनुज को 33 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed