{"_id":"5e6f8ed28ebc3ea7b770acb2","slug":"indecency-with-the-wife-of-senior-clerk-report-on-the-inspector-farrukhabad-news-knp5506285161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा ने वरिष्ठ लिपिक की पत्नी व बच्चों से किया गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा ने वरिष्ठ लिपिक की पत्नी व बच्चों से किया गाली गलौज
विज्ञापन
मऊदरवाजा थाने में तैनात दरोगा ने पीएसी एटा में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक की पत्नी व बच्चों के साथ रविवार रात गालीगलौज किया। रात दो बजे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने वरिष्ठ लिपिक की पत्नी की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जनपद एटा स्थित 43वीं वाहिनी पीएसी में तैनात वरिष्ठ लिपिक देवेेंद्र शर्मा का परिवार पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रह रहा है। वह जिले में भी कई साल वरिष्ठ लिपिक रहे चुके हैं।
उनके पड़ोस के सरकारी आवास में मऊदरवाजा थाने में तैनात दरोगा कीर्ति प्रकाश कनौजिया परिवार समेत रह रहे हैं। दोनों परिवारों में चार माह से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों में झगड़ा भी हुुआ था। रविवार को दरोगा कीर्ति प्रकाश ने वरिष्ठ लिपिक की पत्नी बेबी शर्मा से कुछ कह दिया। इस पर लिपिक की पत्नी व बच्चे बाहर निकल आए।
गालीगलौज होने लगा। बेबी शर्मा ने दरोगा के गाली देने की शिकायत एएसपी त्रिभुवन सिंह व एसपी डॉ. अनिल मिश्र से कर दी। अधिकारियों के आदेश पर कोतवाल जसवंत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में गालीगलौज चलता रहा। रात दो बजे तक पुलिस लाइन अखाड़ा बनी रही। बेबी शर्मा की तहरीर पर कोतवाली में दरोगा कीर्ति प्रकाश कनौजिया के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है।
बेबी ने पूरे परिवार को दरोगा से खतरा बताकर जान माल की सुरक्षा की अधिकारियों से गुहार लगाई है। कोतवाल जसवंत सिंह ने बताया कि लिपिक की पत्नी की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के झगड़े से पुलिस लाइन का माहौल खराब हो रहा है। दोनों के आवास खाली करवा दिए जाएंगे। इसके लिए दरोगा व पीएसी में तैनात लिपिक को नोटिस भेज जाएंगे।