फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Indecency with SP District General Secretary, attempt to throw him from the roof

Farrukhabad News: सपा जिला महासचिव से अभद्रता, छत से फेंकने का प्रयास

Mon, 08 Apr 2024 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Indecency with SP District General Secretary, attempt to throw him from the roof
फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी में रविवार को जिला कार्यालय पर पार्टी के ही कुछ दबंग नेताओं ने जिला महासचिव के साथ अभद्रता कर दी। यही नहीं उन्हें छत से नीचे फेंकने का प्रयास भी किया गया। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप कर बमुश्किल बचाया। घटना के दौरान कार्यालय में छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह व जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे।
विज्ञापन

रविवार को सपा छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव व प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में लोहिया वाहिनी व छात्रसभा की कार्यकारिणी का घोषणा कार्यक्रम था। प्रथम तल पर स्थित सभागार में कार्यक्रम समापन होते ही तीनों नेता सीढि़यों से नीचे उतरे। सबसे पीछे जिला महासचिव इलियास मंसूरी चल रहे थे। जैसे ही सभागार के दरवाजे पर पहुंचे, तो कुछ दबंग नेताओं ने महासचिव से गाली गलौज करके पीछे से पकड़ लिया। उनके साथ अभद्रता कर दी। इसी दौरान उन्हें पकड़कर लॉबी में लाकर छत से फेंकने का प्रयास किया गया। चीख-पुकार सुनकर कई अन्य नेता भी पहुंच गए। उन्होंने काफी प्रयास के बाद महासचिव को छुड़ाया।
विज्ञापन

महासचिव ने घटना की जानकारी छात्रसभा प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाह, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव समेत अन्य नेताओं को दी। इसी दौरान अभद्रता करने वाले मौके से भाग गए। एक सपा नेता ने बताया कि अभद्रता करने का आरोपी एक पूर्व जिलाध्यक्ष के निजी कर्मी और नजदीकी नेता थे। वह पद बांटने में उगाही का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महासचिव इलियास मंसूरी ने बताया कि उन्हें जो कुछ कहना था वरिष्ठ नेताओं को बता दिया है। अभी कुछ नहीं कह सकते। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बताया कि भाई-भाई में मनमुटाव कभी-कभी बढ़ जाता है। बढ़ा परिवार है। महासचिव के संग जो भी हुआ, वह ठीक नहीं है। राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराएंगे। एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed