फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Indecency with accountant at railway crossing, complaint filed against 13 people

Farrukhabad News: रेलवे तिराहे पर लेखपाल से अभद्रता, 13 लोगों के खिलाफ तहरीर

Sun, 11 Aug 2024 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Indecency with accountant at railway crossing, complaint filed against 13 people
कमालगंज। रेलवे तिराहे पर स्थित दुकान पर बैठकर कार्य कर रहे लेखपाल के साथ करीब एक दर्जन लोगों ने पहुंचकर गाली गलौज व अभद्रता कर दी। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके से एक युवक को पकड़ कर थाने ले आई। लेखपाल ने पांच नामजद सहित 13 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। नायब तहसीलदार ने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से बातचीत की।
विज्ञापन

थाना के महरुपुर राबी के क्षेत्रीय लेखपाल अभय त्रिवेदी शनिवार शाम करीब 6 बजे कस्बा के रेलवे तिराहे पर स्थित एक दुकान में बैठकर शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान नगला दाऊद के गुड्डू, राहुल, जैनुद्दीन, हिलाल, मोहल्ला प्रताप नगर के अनिल व 8 अज्ञात लोग दुकान पर पहुंचे। लेखपाल अभय के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर सभी मारपीट करने पर अमादा हो गए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पर कस्बा प्रभारी शंकरानंद पहुंच गए। पुलिस को देख लोग मौके से खिसक गए। पुलिस ने गुड्डू को हिरासत में लिया। लेखपाल ने थाने पहुंचकर घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी।
विज्ञापन

लेखपाल ने बताया कि उपरोक्त लोगों ने जमीन के संबंध में प्रार्थना पत्र एसपी को दिया था। जिसकी जांच दरोगा गंगा सिंह कर रहे हैं। दरोगा ने उन्हें मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश करने की बात कही थी। इसके बाद दरोगा की मेले में ड्यूटी लगने से पैमाइश न हो सकी। इसी को लेकर उनके साथ अभद्रता की गई। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार हर्षित कुमार ने थाने पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक से बातचीत कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि लेखपाल द्वारा तहरीर दी गई। घटना के संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed