{"_id":"6327697bb195b5312166c40d","slug":"including-the-principal-stopped-the-salary-of-eight-farrukhabad-news-knp718833386","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा में लगा मिला ताला, प्रधानाचार्य सहित 8 का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा में लगा मिला ताला, प्रधानाचार्य सहित 8 का वेतन रोका
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। निरीक्षण में मदरसा बंद मिलने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने प्रधानाचार्य व शिक्षकों सहित आठ का वेतन रोक दिया है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
शहर के घुमना स्थित अरबिया शमशुल उलूम में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भारत प्रसाद ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान मदरसा बंद मिला। मदरसे में शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता है।
मौके पर कोई कर्मचारी भी नहीं मिला। उन्होंने कार्यवाहक प्रधानाचार्य मो. इब्राहिम जमीरी, सहायक अध्यापक समशुद्दीन, मोहज्जम अली, नदीम अहमद, मुशीर आलम, मुताहरीन, हसीन अहमद व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मो. नदीम का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सप्ताह में दो दिन मदरसा बंद रहने की शिकायत मिली थी। जांच मेें शिकायत सही मिली है। उन्होंने प्रबंधक व स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।