{"_id":"6a207e7f6cbb18186a00df49","slug":"incarcerated-youth-takes-bpharm-exam-farrukhabad-news-c-222-1-frk1007-143150-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जेल में बंद युवक ने दी बी-फार्मा की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जेल में बंद युवक ने दी बी-फार्मा की परीक्षा
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में युवक की मौत के मामले में जेल में बंद छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। नामकरण संस्कार के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में युवक की मौत के मामले में जेल में बंद युवक ने पुलिस अभिरक्षा में विश्वविद्यालय में परीक्षा दी। युवक बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है और उसने छठवें सेमेस्टर की परीक्षा दी। मामले में पीड़ित ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
थाना क्षेत्र के गांव उमराव नगला में सैनिक अंजुल सिंह के पुत्र के नामकरण संस्कार कार्यक्रम में पांच दिसंबर 2025 को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से पड़ोसी अंशू यादव (20) की मौत हो गई थी। चचेरे भाई सुधीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नथुआपुर के प्रधान कश्मीर यादव के नाबालिग पौत्र व गांव के विकास यादव पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस ने प्रधान के नाबालिग पौत्र व विकास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। विकास भोजपुर बघार स्थित मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय से बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। इन दिनों उसकी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है। बुधवार को विकास पुलिस अभिरक्षा में जेल से विश्वविद्यालय पहुंचा और परीक्षा दी।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12:30 बजे परीक्षा होने के बाद पुलिस उसे जेल में ले गई। विकास के पिता विनोद ने बताया कि हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद पुत्र को जेल से लाकर परीक्षा दिलाई गई। 19 मई से परीक्षा शुरू हुई थी। बुधवार को पांचवां पेपर दिया अंतिम पेपर आठ जून को है। (संवाद)